भारतीय महिला टीम ने शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 108 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने 3 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य था, लेकिन जेमिमा रॉड्रिगेज की शानदार गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश की पूरी टीम 35.1 ओवर में केवल 120 रन बनाकर ढेर हो गई। जेमिमा रॉड्रिगेज ने 3 रन देकर 4 विकेट झटके। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 47 रन की पारी फरजाना हक ने खेली।
क्रिकेट
INDW vs BANW: जेमिमा की घातक गेंदबाजी से जीती हरमन ब्रिगेड, सीरीज में की वापसी
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jul 19, 2023, 04:18 PM IST
शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच को हरमन ब्रिगेड ने 108 रन से जीत लिया है। इस मैच में बांग्लादेश के सामने 229 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 120 रन बनाकर ढेर हो गई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में जेमिमा ने कमाल किया।
जेमिमा रॉड्रिगेज (साभार-Twitter)
KEY HIGHLIGHTS
- भारत ने बांग्लादेश को हराया
- सीरीज में की 1-1 की बराबरी
- जेमिमा ने झटके 4 विकेट
