क्रिकेट

India’s U19 Squad: 14 दिसंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, आयुष म्हात्रे की कप्तानी में हुआ अंडर-19 टीम का ऐलान

India’s U19 Squad: अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में उतरेगी।

Image

आयुष म्हात्रे

India’s U19 Squad: अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान महाराष्ट्र के आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि उप-कप्तान विहान मल्होत्रा को बनाया गया है। इस टीम में सबसे बड़े नाम के तौर पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जो इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 12 से 21 दिसंबर के बीच चलने वाले इस एशिया कप में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 12 दिसंबर को खेलेगी। हालांकि, सबसे बड़ा मुकाबला 14 दिसंबर को खेलेगा जब भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी।

एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान के अलावा क्वालीफायर-1 और क्वलाीफायर-3 है। ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के अलावा क्वालीफायर-2 है।

अंडर-19 टीम भारत (India U19 squad for Asia Cup)

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उधव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

अंडर-19 में भारत का शेड्यूल-

दिनतारीखमैचविरोधीमैदान (Venue)
दिन12 दिसंबरपहला वन-डेक्वालीफायर 1आईसीसी एकेडमी
दिन14 दिसंबरदूसरा वन-डेपाकिस्तानआईसीसी एकेडमी
दिन16 दिसंबरतीसरा वन-डेक्वालीफायर 3द सेवेन्स
दिन19 दिसंबरपहला सेमी-फाइनलए1 बनाम बी2आईसीसी एकेडमी
दिन19 दिसंबरदूसरा सेमी-फाइनलबी1 बनाम ए2द सेवेन्स
दिन21 दिसंबरफाइनल(निर्धारित किया जाएगा)टीबीसी (TBC)
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article