क्रिकेट

IND W vs PAK W: पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद क्या बोलीं टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर?

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में रविवार को खेले गए विश्व कप 2025 के मुकाबले में 88 रन के बड़े अंतर से जीत के बाद जानिए टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा? किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ?

Image

हरमनप्रीत कौर

Photo : AP

कोलंबो: भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को यहां आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रन से हराने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में आगे भी इसी जीत की लय को जारी रखना चाहेंगे। हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा,'जीत से बहुत खुश हूं। यह एक अहम जीत थी। हमारी गेंदबाजी शानदार रही और क्रांति गौड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रेणुका शर्मा ने भी उनका अच्छा साथ दिया। हमने कई मौके बनाए, कुछ कैच छोड़े भी, लेकिन जीत से खुशी मिली। '

असान नहीं थी बल्लेबाजी के लिए पिच

भारतीय टीम हरलीन देओल की 46 रन की पारी और अंत में रिचा घोष के नाबाद 35 रन से 50 ओवर में 247 रन के सम्मानजनक स्कोर पर सिमट गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन की 81 रन की जुझारू पारी के बावजूद 43 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। पिच के बारे में हरमनप्रीत ने कहा,'बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। हमारा लक्ष्य था लंबी साझेदारी निभाना और ज्यादा से ज्यादा रन बनाना। बारिश की वजह से पिच थोड़ी धीमी थी। हमने सोचा विकेट बचाए रखें फिर अंत में रिचा ने हमें 30 अहम रन दिए। फिलहाल जीत से बहुत संतुष्ट हूं। जब हम भारत लौटेंगे तो इस लय को बनाए रखना चाहेंगे। हमें वहां की पिचों का अंदाजा है और उम्मीद है कि सही संयोजन पर काम कर पाएंगे।'

भारत को 200 रन के अंदर चाहिए था रोकना

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा,'हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा रन दिए। यही बात डेथ ओवर में भी रही। हमें उन्हें 200 रन से अंदर ही रोकना चाहिए था।' भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने 20 रन देकर तीन विकेट झटके। दीप्ति शर्मा को तीन जबकि स्नेह राणा को दो विकेट मिले।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article