क्रिकेट

IND vs IRE: आयरलैंड फतह करने बेलफास्ट पहुंची टीम इंडिया, फैंस ने वैभव सूर्यवंशी का किया जोरदार स्वागत

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था बेलफास्ट पहुंच गया। होटल पहुंचने पर टीम का फैंस ने स्वागत किया। वहीं, दूसरा जत्था भी मुंबई से रवाना हो गया है। टीम आज आराम करेगी, वहीं 25 जून को अपने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।

Image

बेलफास्ट पहुंची टीम इंडिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था बेलफास्ट पहुंच गया। स्थानीय समयानुसार रात के 11:15 बजे भारतीय टीम बेलफास्ट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। वहां, टीम होटल के लिए रवाना हुई। जहां फैंस ने वैभव सूर्यवंशी का जोरदार स्वागत किया। वैभव ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेलेगी। पिछले आठ सालों में तीन बार आयरलैंड का दौरा करने के बाद (2018, 2022 और 2023), भारत 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में मैच खेलेगी। हालांकि, 11-12 जून को बेलफास्ट में हुई हिंसा के चलते मैच पर संकट के बादल थे, लेकिन अभी दौरा रद्द करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

कम दिखी सुरक्षा व्यवस्था

भारतीय टीम के पहले जत्थे में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल और लगभग 10 सपोर्ट स्टाफ सदस्य बेलफास्ट पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से देखें तो बेलफास्ट में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सामान्य रही। एयरपोर्ट पर पुलिस की सिर्फ एक गाड़ी आई थी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी थे और भारतीय टीम के पहुंचने के बाद वे भी चले गए।

होटल में हुआ टीम का स्वागत

टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए कुछ फैंस (ज्यादातर छात्र) होटल में इकट्ठा हुए। फैंस ने डेब्यू करने जा रहे वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं दीं, जिसके जवाब में उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं, दूसरा जत्था मुंबई से रवाना हो चुका है और बेलफास्ट समय के अनुसार दोपहर 2 बजे पहुंचेगा। आज भारतीय टीम आराम करेगी, जबकि 25 जून का अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी। 26 जून को पहला टी20 मैच खेला जाएगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article