क्रिकेट

पुरुष टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय महिला टीम को दी जीत की शुभकामनाएं

Gautam Gambhir to Women's Team: टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ जीत से करना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर की टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसी मैच विनर खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन वर्ल्ड कप का दबाव अलग होता है।

Image

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी बधाई (BCCI)

Gautam Gambhir to Women's Team: ICC महिला विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और आज टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है, जो हरमनप्रीत कौर एंड टीम का पहला मुकाबला भी है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ जीत से करना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर की टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसी मैच विनर खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन वर्ल्ड कप का दबाव अलग होता है।

भारतीय टीम के हेड कोच ने भेजी शुभकामनाएं

इस महामुकाबले से पहले भारतीय पुरुष नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने महिला टीम को खास अंदाज में शुभकामनाएं भेजी हैं। गंभीर ने कहा, "मुझे भरोसा है कि आप 140 करोड़ भारतीय लोगों को गौरवान्वित करने जा रही हैं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका बहुत लोगों को नहीं मिलता है।" गंभीर ने आगे जोड़ा, "गलती करने से मत डरना। जब कभी भी आपको डाउट लगे, हमेशा सकारात्मक सोचना। गुड लक, इस कप को घर लाओ।"

खिलाड़ी से कोच तक जिताया वर्ल्ड कप

गौतम गंभीर का टी20 वर्ल्ड कप से पुराना और सुनहरा नाता है। 2007 में जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब गंभीर ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वो पारी आज भी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है। इसके बाद 2026 में हेड कोच के तौर पर गंभीर ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताया। खिलाड़ी के तौर पर फाइनल का हीरो और कोच के तौर पर वर्ल्ड चैंपियन टीम का मेंटॉर, गंभीर ने दोनों रोल में देश को गौरवान्वित किया है। उनका 'गलती से मत डरो' वाला मंत्र 2026 में मेंस टीम के काम आया था। कोच गंभीर ने 2007 में बल्ले से और 2026 में दिमाग से वर्ल्ड कप जिताया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे