मसूरी: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के होटल सेवॉय में हुए निजी समारोह में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विवाह समारोह में परिवार को करीबी सदस्य ओर दोस्तों ने शिरकत की। विवाह समारोह में टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व नामी खिलाड़ियों ने शिरकत की। तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह, पीयूष चावला कुलदीप की शादी में शामिल हुए। कुलदीप की शादी के रीति-रिवाद दो दिन पहले ही शुरू हो गए थे। 12 मार्च को मेहंदी और 13 मार्च को हल्दी का कार्यक्रम था। इसके बाद आज विवाह का मुख्य कार्यक्रम था जहां दोनों जन्म जन्मांतर के लिए हिंदू रीति-रिवाज से एक दूजे के हो गए।
बारात में जमकर थिरके चहल और तिलक
कुलदीप की बारात में युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा परिवार के लोगों के साथ जमकर थिरकते नजर आए। कुलदीप की बारात बेहद शानदार अंदाज में निकली। कुलदीप दूल्हा बनकर विंटेज कार में बैठे थे। कार को देहरादून से मसूरी लाया गया था। कुलदीप की शादी में बाबा बागेश्वर भी शामिल हुए। कुलदीप ने बारात के लिए निकलने से पहले उनसे आशीर्वाद दिया। कुलदीप यादव भी अपनी बारात में थिरकते नजर आए। जयमाला के दौरान हुई आतिशबाजी ने सबके दिल जीत लिए। कुलदीप और वंशिका एक दूसरे के हाथ थामे बेहद खुश नजर आ रहे थे।

बाबा बागेश्वर के साथ कुलदीप यादव

कुलदीप यादव और वंशिका यादव
कुलदीप ने शाही अंदाज में की शादी
मसूरी में विवाह समारोह के संपन्न होने के बाद 17 मार्च, 2026 को लखनऊ में ग्रैंड रिशेप्सन का आयोजन होना है जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप और वंशिका की शादी शाही अंदाज में हुई है। शादी में तकरीबन दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें होटल में रुकना, सजावट और खाने-पीने का खर्चा मोटे तौर पर शामिल है।
