क्रिकेट

Emerging Asia Cup Final: 10 साल बाद इमर्जिंग एशिया कप में फिर लहराएगा तिरंगा, इस धाकड़ खिलाड़ी की कप्तानी में मिली थी पहली जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 23, 2023, 06:50 AM IST

Emerging Asia Cup 2023 Final, IND-A vs PAK-A: इमर्जिंग एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय ए टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से सामना होगा। भारतीय टीम एक बार फिर टूर्नामेंट में तिरंगा लहरा सकती है।

Image

ट्रॉफी के साथ सूर्यकुमार यादव। (फोटो- सोशल मीडिया)

Photo : Twitter

Emerging Asia Cup 2023 Final, IND-A vs PAK-A: विजयी रथ पर सवार होकर भारतीय ए टीम इमर्जिंग एशिया कप के खिताबी मुकाबले में पहुंच चुकी है। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में दोपहरा 2 बजे से शुरू होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के खिताब पर एक-एक बार कब्जा जमा चुकी हैं। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2013 में इतिहास रचा था, जबकि पाकिस्तान की टीम ने 2019 में यह खिताब अपने नाम किया था।

10 साल पहले जैसा नजारा होगा आज

रविवार को होने वाले मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान की युवा टीम आमने-सामने होगी तो मैदान का नजारा 10 साल पहले जैसा होगा। आज से 10 साल पहले याली 2013 में टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी। इस मुकाबले में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम को 9 विकेट से जीत मिली थी।

केएल राहुल का जमकर चला था बल्ला

इमर्जिंग एशिया कप 2013 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर चला था। उनके ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम ने जीत हासिल की थी, लेकिन राहुल अपने शतक से चूक गए थे। केएल राहुल ने 86.91 की स्ट्राइक रेट से 107 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन की नाबाद पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। इस मुकाबले में उनमुक्त चंद कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वे महज 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, केएल राहुल का मनप्रीत जुनेजा ने बखूबी निभाया था। उन्होंने 66.23 की स्ट्राइक रेट से 77 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए थे।

भारत तीसरी बार पहुंचा है खिताबी मुकाबला में

भारत ए टीम इमर्जिंग एशिया कप के खिताबी मुकाबले में तीसरी बार जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में फाइनल में पहुंची थी और पाकिस्तान को मात देकर चैम्पियन बनी थी। इसके बाद भारत 2018 में दोबार फाइनल में पहुंचा था, लेकिन चैम्पियन बनने से चूक गया था। इस मुकाबले में भारत को मेजबान श्रीलंका से महज 3 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो चार बार में से तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है। पाक टीम 2013, 2017 और 2019 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन बार ही चैम्पियन बन पाई।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article