क्रिकेट

India Women Squad: दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, पहली बार अनुष्का शर्मा को मौका

साउथ अप्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। अप्रैल में होने वाले इस सीरीज के लिए पहली बार अनुष्का शर्मा को मौका मिला है। इसके अवाला कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है।

Image

भारतीय टीम का ऐलान (साभार-x)

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। 17 अप्रैल से शुरू हो रहे इस 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है, उसमें पहली बार अनुष्का शर्मा को शामिल किया गया है। 5 मैच की यह सीरीज डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में खेली जाएगी।

अनुष्का को WPL 2026 से पहले गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रूपये में खरीदा था। बाईस वर्ष की यह खिलाड़ी पिछले महीने बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए टीम की सदस्य भी थी। अनुष्का ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले ही सीजन में प्रभावित किया था। उन्होंने 7 मैच में 25.28 की औसत और 129.19 की स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए थे। उनका हाईएस्ट स्कोर 44 रन था।

हाल ही में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज काशवी गौतम को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज को जून जुलाई में ब्रिटेन में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम माना जा रहा है।

भारत-साउथ अफ्रीका 5 टी20 मैच का कार्यक्रम (India vs South Africa Schedule)

क्रमांकदिनतारीखसमय (IST)मैचस्थान
1शुक्रवार17-अप्रैल-26रात 9:30 बजेपहला T20Iडरबन
2रविवार19-अप्रैल-26शाम 5:30 बजेदूसरा T20Iडरबन
3बुधवार22-अप्रैल-26रात 9:30 बजेतीसरा T20Iजोहान्सबर्ग
4शनिवार25-अप्रैल-26रात 9:30 बजेचौथा T20Iजोहान्सबर्ग
5सोमवार27-अप्रैल-26शाम 5:30 बजेपाँचवां T20Iबेनोनी

भारतीय महिला टीम (India Women Squad Against South Africa)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स , दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयांका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article