क्रिकेट

Semi Final Qualification Scenario: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया

Semi Final Qualification Scenario: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम के अंतिम 4 में जाने की राह मुश्किल कर दी। हालांकि, अब भी भारत को दो और मुकाबले खेलने हैं। इससे पहले चलिए जान लेते हैं कि उसके सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या कहता है?

Image

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया (साभार-X)

Semi Final Qualification Scenario: वनडे की वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम के लिए सबकुछ ठीक चल रहा था जब तक कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उसे हार नहीं मिली थी। रविवार को खेले गए मुकाबले में जैसे ही साउथ अफ्रीका ने हरमन एंड ब्रिगेड को पटखनी दी, उसके सेमीफाइनल का समीकरण बिगड़ गया। सवाल अब सबसे बड़ा यही कि भारतीय टीम अब अंतिम 4 का सफर कैसे पूरा करेगी। इससे पहले कि आप ये समझें कि हरमनप्रीत एंड कंपनी को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा, उनकी मौजूदा स्थिति जान लें।

प्वाइंट्स टेबल में कौन सी टीम कहां?

भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। दोनों टीम अपने-अपने 3 मुकाबले हार चुकी है। लेकिन बाकी बचे 4 टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 3 मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन इस ग्रुप से दूसरी टीम कौन होगी, इसके लिए भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश में लड़ाई जारी है। तीनों टीम 3 मैच में दो मुकाबला जीतकर 4-4 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर काबिज है।

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दो मैच में कम से कम एक मुकाबला तो हर हाल में जीतना होगा। अगर टीम बाकी बचे दोनों मुकाबले जीत लेती है तो वह आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, लेकिन अगर एक हरमन एंड कंपनी बाकी बचे दो मैच में केवल एक मुकाबला जीत पाती है तो उसे दूसरी टीम के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। एक मैच जीतने की स्थिति में भारतीय टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स या बांग्लादेश में से कोई एक टीम साउथ अफ्रीका को हरा दे।

अगर ऐसा हुआ तो फिर बेहतरन नेट रन रेट की स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, लेकिन बांग्लादेश और नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका को हरा दे, इसकी संभावना बेहद कम नजर आती है।

भारत के बाकी बचे मैच

भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना चौथा मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ जबकि अपना आखिरी लीग मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। ये दोनों मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article