क्रिकेट

IND vs ZIM Head to Head: युवाओं से सजी टीम इंडिया देगी जिंबाब्वे को चुनौती,जानिए कैसी रही है दोनों के बीच अबतक भिड़ंत

टीम इंडिया का पलड़ा जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 मैचों में हावी रहा है। दोनों टीमें नौवीं बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। जानिए किस टीम ने जीते हैं कितने मुकाबले?

Image

भारत बनाम जिंबाब्वे हेड टू हेड

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत जिंबाब्वे के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला
  • युवाओं से सजी टीम देगी जिंबाब्वे को चुनौती
  • जानिए कैसी रही है दोनों टीमों के बीच टी20आई में भिड़ंत

भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार 6 जुलाई से जिंबाब्वे की राजधानी हरारे में होने जा रहा है। टी20 विश्व चैंपियन टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। गिल की कप्तानी में भारत की युवा टीम जिंबाब्वे की टीम से उसके घर पर दो-दो हाथ करने पहुंची है। ऐसे में आइए जानते हैं टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है भिड़ंत?

टीम इंडिया का पलड़ा रहा है भारी

भारत और जिंबाब्वे के बीच अबतक कुल 8 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 6 में टीम इंडिया और 2 में जिंबाब्वे की टीम विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच जिंबाब्वे की सरजमीं पर 7 सबसे छोटे फॉर्मेट में भिड़ंत हुई है जिसमें से 5 में टीम इंडिया और 2 में जिंबाब्वे की टीम विजयी हुई।

8 साल बाद जिंबाब्वे दौरे पर टीम इंडिया

दोनों टीमों का आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में सामना साल 2022 में टी20 विश्व कप के दौरान हु्आ था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने जिंबाब्वे को 71 रन के अंतर से मात दी थी। 8 साल बाद टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम जिंबाब्वे के दौरे पर एमएस धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। 3 मैच की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से विजयी हुई थी। तीन टी20 सीरीज दोनों के बीच अबतक खेली गई है जिसमें से दो बार सीरीज टीम इंडिया के नाम रही जबकि एक बार सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article