क्रिकेट

IND vs WI T20I Series Schedule: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज कब से है? यहां देखें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम वापस स्वदेश लौट आई है। मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा। यह सीरीज 17 अक्टूबर तक खेली जाएगी। वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

Image

इंडिया वेस्टइंडीज टी20 सीरीज।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs WI T20 Series Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद फैंस को अब फटाफट क्रिकेट का मजा मिलेगा। दोनों देशों के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज मंगलवार, 6 अक्टूबर से शुरू होगी। जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टी20 टीम अब वेस्टइंडीज का शिकार करने के लिए तैयार है।

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम वापस स्वदेश लौट आई है। मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा। यह सीरीज 17 अक्टूबर तक खेली जाएगी। वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

वैभव-अभिषेक की दिखेगी जोड़ी

वनडे में जहां विराट और रोहित की जोड़ी नजर आई थी। वहीं, अब अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा ईशान किशन और संजू सैमसन भी एक्शन में होंगे। भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच कुलदीप यादव को लेकर चर्चा है। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के टीम में होने की वजह से कुलदीप की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती हुई कम दिख रही है।

हालांकि, कुलदीप ने वनडे सीरीज में उम्दा गेंदबाजी की है। इसके चलते उन्हें मौका दिया जा सकता है। वहीं, शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी के बीच किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती हुई दिख रही है, लेकिन ऐसी भी संभावना है कि दोनों ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में उतर सकते हैं।

वेस्टइंडीज भी धमाल मचाने को तैयार

वहीं, दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज में धमाल मचाने को तैयार है। वनडे सीरीजी में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ये इशारा कर दिया है कि भारत के लिए टी20 सीरीज आसान नहीं होने वाली है। टीम में कीमो पॉल, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और शिमरन हेटमायर जैसे बिग हिटर मौजूद हैं। जो कभी भी खतरनाक रूप धारण कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह टी20 सीरीज रोचक होने वाली है।

भारत और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल (India vs West Indies T20 Series Schedule)-

मैचतारीखवेन्यूटाइम
पहला टी20 6 अक्टूबरलखनऊशाम 7 बजे
दूसरा टी209 अक्टूबररांचीशाम 7 बजे
तीसरा टी2011 अक्टूबरइंदौरशाम 7 बजे
चौथा टी2014 अक्टूबरहैदराबादशाम 7 बजे
पांचवा टी2017 अक्टूबरबेंगलुरुशाम 7 बजे

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड-

भारतीय स्क्वाड- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज स्क्वाड- शाई होप (कप्तान), जेवेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैंपसन, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article