क्रिकेट

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में बना शतकों का नया विश्व रिकॉर्ड, ध्वस्त हुआ 16 साल पुराना कीर्तिमान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन वनडे मैच की सीरीज में शतकों की झड़ी लगी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ किसी तीन मैच या उससे ज्यादा वनडे मैच की सीरीज में 9 शतक लगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज में कुल 9 शतक लगे, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल रहा।

Image

वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतकों का विश्व रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज समाप्त हो गई है। मेजबान भारत ने 2-1 से सीरीज जीती। पहले दो मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर सुखद समापन किया। इस सीरीज में यूं तो कई रिकॉर्ड बने और टूटे। इसी क्रम में एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया, जो शायद ही किसी वनडे सीरीज में टूटे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन वनडे मैच की सीरीज में शतकों की झड़ी लगी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ किसी तीन मैच या उससे ज्यादा वनडे मैच की सीरीज में 9 शतक लगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज में कुल 9 शतक लगे, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल रहा।

3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक:-

  • 9 - IND बनाम WI, 2026
  • 7 - SA बनाम ZIM, 2010
  • 6 - ZIM बनाम NZ, 2011
  • 6 - PAK बनाम AUS, 2022
  • 6 - IND बनाम SA, 2025

टूटा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

इससे पहले साल 2010 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई वनडे सीरीज में 7 शतक लगे थे। इस सीरीज ने 16 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में तीन शतक लगे। दूसरे वनडे मैच में पांच शतक (एक दोहरा शतक) लगे।

एक ही मैच में लगे थे पांच शतक

यह भी एक रिकॉर्ड रहा कि, जब एक ही वनडे मैच में पांच या उससे ज्यादा शतक लगे हों। इसके बाद तीसरे और आखिरी वनडे मैच में दो शतक देखने को मिले। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक-एक शतक जड़े। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने एक शतक और एक दोहरा शतक जड़ा। आखिरी वनडे मैच में केएल राहुल ने शतक जड़ा।

किस-किस ने जड़ी सेंचुरी...

भारत की तरफ से-

रोहित शर्मा- 1 शतक

विराट कोहली- 1 शतक

शुभमन गिल- 1 शतक, 1 दोहरा शतक

केएल राहुल- 1 शतक

वेस्टइंडीज की तरफ से-

जस्टिन ग्रीव्स- 1 शतक

जॉन कैंपबेल- 1 शतक

शाई होप- 2 शतक

आमिर जंगू- 1 शतक

टी20 सीरीज में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

वेस्टइंडीज की तरफ से जस्टिन ग्रीव्स ने एक शतक, जॉन कैंपबेल ने एक शतक, शाई होप ने दो शतक और आमिर जंगू ने एक शतक जड़ा। वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसमें युवा वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article