क्रिकेट

IND vs WI Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे आज, देखें किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 29, 2023, 08:50 AM IST

India vs West indies Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 29 जुलाई को बारबासोड में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबले पर नजर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि किसका पलड़ा भारी है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज हेड टू हेड।

Photo : AP

India vs West indies Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 29 जुलाई को खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबासोड के केंसिंग्टन ओवल ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले पर नजर डालते हैं और देखतें हैं कि वनडे में भारत का पलड़ा भारी है या वेस्टइंडीज का। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 163 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

हेड टू हेड में टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1979 में पहला वनडे मुकाबला खेला गया है। तब से लेकर अभी तक दोनों टीमों के बीच 140 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत को 71 मुकाबले में जीत हासिल मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को 63 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों के बीच दो मुकाबले टाई रहे हैं और 4 मुकाबलों का परिणाम नहीं निकल सका है।

ब्रिजटाउन के मैदान पर जीत का रिकॉर्ड बराबर

भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा मुकाबला बारबासोड के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें इस मैदान पर चार बार वनडे मैच में आमने-सामने हो चुकी हैं। इस मैदान पर दोनों टीमों का जीत का रिकॉर्ड 2-2 बराबर है। टीम इंडिया इस मैदान पर 2002 से वनडे फॉर्मेट में नहीं हारी है। शनिवार को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो केंसिंग्टन ओवल मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने के साथ सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article