क्रिकेट

IND vs SA 2nd ODI Pitch-Weather Report: रांची वनडे पर भी मंडराया बारिश का साया, जानिए पिच और मौसम का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 02:46 AM IST

IND vs SA (India vs South Africa) 2nd ODI Pitch and Ranchi Weather Forecast Report Today Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान कैसा होगा पिच और मौसम का हाल? यहां जानिए बल्‍लेबाजों या फिर गेंदबाजों में से किसका रह सकता है दबदबा।

Image

JSCA-Stadium-Ranchi

IND vs SA (India vs South Africa) 2nd ODI Pitch and Ranchi Weather Forecast Report Today Match: उत्तर भारत में बेमौसम बरसात लगातार जारी है। इस दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। लखनऊ में गुरुवार को खेले गए सीरीज के पहले वनडे को बारिश की वजह से घटाकर 40-40 ओवर का करना पड़ा था। ऐसे में रांची में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

आज रांची का मौसम (IND vs SA 2nd ODI Ranchi Weather Forecast 9th October)

रांची में मौसम के धोखा देने की पूरी संभावना है। मैच के दौरान रांची में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को रांची में बादल छाए रहेंगे। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। उस वक्त तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। ह्यूमीडिटी के भी 45 से 50 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। साथ ही सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के हवा चलेगी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट (IND vs SA 2nd ODI Pitch Report)

रांची की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। गेंदबाज यहां अपना दबदबा नहीं बना पाए हैं। स्पिन या तेज किसी भी तरह के गेंदबाजों के लिए पिच से मदद नहीं मिलती है। दोनों की इस मैदान पर जमकर धुनाई होती रही है। इस मैदान पर खेले गए पांच में से तीन वनडे मुकाबलों में पहली पारी में टीमें 280 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही हैं। तेज गेंदबाजों ने यहां 33.69 के औसत और 5.36 की इकोनॉमी के साथ रन दिए हैं। वहीं स्पिनर्स ने 36.80 के औसत और 5.35 रन की इकोनॉमी के साथ रन बनाए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article