क्रिकेट

IND vs SA 2nd T20 Live Score Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच घर बैठे ऐसे देखें लाइव

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 12, 2023, 07:45 PM IST

IND vs SA 2nd T20 Live Score Streaming, India vs South Africa Match Watch Online: (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग का सीधा प्रसारण): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की बारी है। आइए यहां आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

कब और कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच
  • पहला मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया था
  • वेन्यू बदला, अब फैंस देख सकेंगे रोमांचक मैच

IND vs SA 2nd T20 Live Score Streaming (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): टीम इंडिया और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच डरबन में भारी बारिश के कारण मुमकिन नहीं हो पाया था। उस मैच के रद्द होने के बाद अब फैंस को दूसरे टी20 मैच का इंतजार है। अब सीरीज में दो ही मुकाबले बाकी हैं, ऐसे में टीम इंडिया दूसरा टी20 मैच जीतकर शुरुआती बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में है। दूसरे टी20 मैच को आप भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, यहां जानिए सभी जानकारियां।

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20 मैच कब खेला जाएगा? (IND vs SA 2nd T20I Match Date)

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच दूसरा T20 मैच 12 दिसंबर 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T20I मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs SA 2nd T20I Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा T20I मैच गकेबेरहा में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20I मैच? (India vs South Africa 2nd T20I Match Timing)

मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेहमान टीम इंडिया के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा।

दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेले जाने वाले दूसरा T20I मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs SA 2nd T20I Live Telecast On TV)

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों और अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs South Africa T20I Match Live Streaming and Telecast)

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच होने वाले दूसरे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क , जिओ सिनेमा, हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article