क्रिकेट

India Vs South Africa 3rd ODI Live Telecast: यहां फ्री में देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 फाइनल मैच का सीधा प्रसारण

India Vs South Africa 3rd ODI Live Telecast, (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 फाइनल मैच): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप ये तरीका अपना सकते हैं।

Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग।

Photo : Times Now Digital

India Vs South Africa 3rd ODI Live Telecast, (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 फाइनल मैच): बारिश की आंख-मिचौली के बीच खेले जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका का तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मेजबान दक्षिण अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी थी। अब टीम इंडिया आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने के इरादे से उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। जानिए इस मैच को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20 मैच कब खेला जाएगा? (IND vs SA 3rd T20I Match Date)

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच तीसरा और आखिरी T20 मुकाबला 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा T20I मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs SA 3rd T20I Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा T20I मैच जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20I मैच? (India vs South Africa 3rd T20I Match Timing)

दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 8 बजे होगा।

दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेले जाने वाले तीसरा T20I मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs SA 3rd T20I Live Telecast On TV)

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा T20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming and Telecast)

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच होने वाले तीसरे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ऐप पर देख सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article