स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND A vs PAK A Toss: स्टार खिलाड़ियों से सजी भारत ए की टीम आज रविवार को दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए का सामना करेगी। दोनों टीम का इरादा अपनी लय बरकरार रखने का होगा। दोनों टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।
तिलक वर्मा की अगुआई वाली भारत ए की टीम ने शुक्रवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी, जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी है। वहीं, गत चैंपियन पाकिस्तान ए ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 61 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। भारत की बल्लेबाजी में आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम को काफी मजबूती देते हैं। वहीं, पाकिस्तान शमील हुसैन, हसन नवाज, अब्दुल समद, मोहम्मद इमरान रंधावा और सुफयान मोकिम जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।
इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच टॉस अपडेट-
कब शुरू होगा भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मैच? (IND A vs PAK A Match Timing)
भारत और पाकिस्तान के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और पाकिस्तान के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मैच का टॉस? (IND vs PAK Match Toss Timing)
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 03:00 बजे होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच का टॉस कौन जीता? (Who Won The Toss Today IND vs PAK Match)
भारत बनाम पाकिस्तान के मैच का टॉस अभी होना बाकी है, जैसे ही टॉस होगा यहां अपडेट किया जाएगा।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए दोनों टीमें-
इंडिया ए स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, अरशद खान
पाकिस्तान ए स्क्वाड: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा, शाहजैब खान, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, दानिश अजीज
