क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report, Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे T20I मैच की पिच रिपोर्ट और आज मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 14, 2023, 04:21 PM IST

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report, Wanderers Stadium and Johannesburg weather forecast Today: आज (14 December 2023) मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेहमान टीम इंडिया के बीच जोहानिसबर्ग में टी20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में कैसी होगी पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहने वाला है जोहानिसबर्ग के मौसम का हाल।

Image

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report, Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे T20I मैच की पिच रिपोर्ट और आज मौसम का हाल, यहां पर जानिए

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2023
  • आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा व अंतिम टी20 मैच
  • फाइनल मुकाबला जोहानिबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा

IND (India) vs SA (South Africa) 3rd T20 Pitch Report and Johannesburg Weather Forecast Today Match: तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मुकाबला आज भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच गक्बेरहा में खेला गया सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा था जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डकवर्थ लिविस नियम के हिसाब से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। गौरतलब है कि उससे पहले सीरीज का पहला टी20 मैच डरबन में बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। अब आज सीरीज के फाइनल टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को किसी भी हालत में जीत दर्ज करनी होगी तभी वे सीरीज को ड्रॉ करा पाएंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर होगी। ये मुकाबला जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाना है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गक्बेरहा के सेंट जॉर्जेस पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसमें सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की धुआंधार अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। लेकिन बारिश के खलल के बाद टारगेट को रिवाइज किया गया और दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका ने 13.5 ओवर में 5 विकेट खोते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया और सीरीज में अहम बढ़त बना ली। अब आपको बताते हैं कि जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम की पिच कैसी होगी और कैसा रहेगा वहां कौ मौसम।

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs SA 3rd T20 Pitch Report)

आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 जोहानिसबर्ग के उसी वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे 2007 टी20 विश्व कप फाइनल की सुनहरी यादें जुड़ी हैं, इसी मैदान पर फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता था। वांडरर्स स्टेडियम की बात करें तो यहां पर अब तक 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की बात करें तो इन दो टीमों के बीच वांडरर्स स्टेडियम पर अब तक तीन टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें दो मैचों में भारत ने जीत दर्ज की और एक मैच में दक्षिण अफ्रीका जीता। आखिरी बार इनके बीच इस ग्राउंड पर टी20 मैच 2018 में खेला गया था। इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को काफी मौके मिलने वाले हैं। यहां पर टी20 में सर्वाधिक स्कोर श्रीलंका के नाम दर्ज है जिसने 260 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जबकि वेस्टइंडीज की टीम यहां पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत भी हासिल कर चुकी है। वहीं सबसे छोटा स्कोर बांग्लादेश के नाम दर्ज है जो श्रीलंका के खिलाफ 83 रन पर सिमट गई थी।

आज कैसा रहेगा जोहानिसबर्ग का मौसम? (Johannesburg Weather Today)

आज दोनों टीमों के बीच अंतिम टी20 मैच जोहानिसबर्ग के मैदान पर खेला जाना है। तो आइए यहां के मौसम की बात भी कर लेते हैं क्योंकि अब तक खेले गए सीरीज के दोनों टी20 मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। जोहानिसबर्ग में स्थिति थोड़ी अच्छी है और फैंस यहां पर एक शानदार टी20 मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे। ताजा अनुमान के मुताबिक यहां पर आज बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। बेशक यहां उमस काफी रहने वाली है। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान) और वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीकी टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाड विलियम्स, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article