क्रिकेट

IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Streaming: जानिए, कब, कहां और कैसे देखें भारत-द. अफ्रीका तीसरा वनडे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:19 PM IST

India vs South Africa, IND vs SA 3rd ODI Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें।

Image

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा वनडे, लाइव स्‍ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच
  • दक्षिण अफ्रीका और भारत सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं
  • जानें भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण कहां देखें

India vs South Africa 3rd ODI Live Score Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला नई दिल्‍ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। जो भी टीम आज विजेता बनेगी, ट्रॉफी उसके नाम होगी। दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे 9 रन से जीता था। इसके बाद रांची में भारत ने दमदार वापसी की और 7 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर की। अब दोनों देशों के बीच सीरीज जीतने की जंग होगी। चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs SA 3rd ODI match be played?)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 11 अक्टूबर (मंगलवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs SA 3rd ODI match be played?)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच नई दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA Match start timing)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे जे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा (IND vs SA Live telecast)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी) पर देख सकेंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch India vs South Africa 3rd ODI Live streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकेंगे।

अभिषेक निगम
अभिषेक निगमauthor

अभिषेक निगम टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में खेल सेक्शन से जुड़े हैं। अभिषेक को मैच का विश्लेषण करना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा इन्हें खेल की बारीकियों पर ध्यान देने या फिर उन्हें सीखने में बड़ा आनंद आता है। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article