क्रिकेट

IND vs SA 2nd ODI Live Cricket Streaming: जानिए, कब, कहां और कैसे देखें भारत-द. अफ्रीका दूसरा वनडे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:45 PM IST

India vs South Africa, IND vs SA 2nd ODI Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें।

Image

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा वनडे

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच
  • दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है
  • जानें भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण कहां देखें

India vs South Africa 2nd ODI Live Score Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में खेला जाएगा। शिखर धवन के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को लखनऊ में खेले गए वर्षाबाधित पहले मुकाबले में 9 रन से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम के लिए दूसरा वनडे करो या मरो की स्थिति का है। मेन इन ब्‍ल्‍यू की कोशिश रांची वनडे जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने की होगी। वहीं टेंबा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका की कोशिश दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs SA 2nd ODI match be played?)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs SA 2nd ODI match be played?)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA Match start timing)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे जे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडेल मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा (IND vs SA Live telecast)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी) पर देख सकेंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch India vs South Africa 2nd ODI Live streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकेंगे।

अभिषेक निगम
अभिषेक निगमauthor

अभिषेक निगम टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में खेल सेक्शन से जुड़े हैं। अभिषेक को मैच का विश्लेषण करना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा इन्हें खेल की बारीकियों पर ध्यान देने या फिर उन्हें सीखने में बड़ा आनंद आता है। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article