नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप अपने नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। सुपर-12 राउंड के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहा। वहीं ग्रुप-2 में भारत पहले जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा। अब 9 और 10 नवंबर को पहला व दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। 9 नवंबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी में पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। फिर 10 नवंबर को एडिलेड में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
वीडियो के जरिये पूरी जानकारी हासिल करें
भारत ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में जिंबाब्वे को 71 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टॉप-4 में प्रवेश किया। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल होने की संभावना है। अगर भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दे और पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को मात दे, तो 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जा सकता है।
