क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20: जानें कैसे देख सकते है इंडिया और न्यूजीलैंड दूसरा T20 मैच का लाइव प्रसारण

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 10:15 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज नवाबों के शहर लखनऊ में खेले जा रहा है। जानिए इस मैच को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को एमएस धोनी की नगरी रांची में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने 21 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में उसकी नजर लखनऊ में किला फतह करके सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

इससे पहले कीवी टीम को वनडे सीरीज में 0-3 के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मेजबान भारतीय टीम के लिए सीरीज में बने रहने के लिए ये मुकाबला करो या मरो का बन गया है। आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

कब होगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच? (IND vs NZ 2nd T20I Date)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (29 जनवरी 2023-रविवार) को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच? (India vs New Zealand 2nd T20 Time)

न्यूजीलैंड और मेजबान भारत के बीच तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

किस ग्राउंड पर खेला जाना है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? (IND vs NZ 2nd T20 Ground)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज (रविवार) लखनऊ के Ekana Stadium में आयोजित होगा।

टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच लाइव? (IND vs NZ 2nd T20 on TV)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच को आप आज शाम 7 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। जबकि, डीडी स्पोर्ट्स भी टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा।

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch IND vs NZ 2nd T20 Live streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article