IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: ये छोरियां, छोरों से नहीं हैं कम! इंग्लिश टीम को रौंद इंडिया को पहली बार बना दिया विश्व चैंपियन
IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: ये छोरियां, छोरों से नहीं हैं कम! इंग्लिश टीम को रौंद इंडिया को पहली बार बना दिया विश्व चैंपियन
खराब रही भारत की शुरुआत
खिताबी जीत के लिए 69 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कप्तान शेफाली वर्मा 11 गेंद में 15 रन बनाकर लपकी गईं। इसके बाद भारत को दूसरा झटका पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर श्वेता सेहरावत के रूप में लगा। श्वेता स्कीवेंस की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट फाइन लेह पर लपकी गईं। उन्होंने 5(6) रन बनाए। इसके साथ ही भारत का स्कोर 20 रन पर 2 विकेट हो गया।
तिवारी और गोंगड़ी की जोड़ी ने लिखी जीत की इबारत
सौम्या तिवारी और गोंगड़ी शिखा ने भारतीय टीम की जीत की इबारत लिखी। 2 विकेट 20 रन बनाने के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया लेकिन जीत से तीन रन दूर तृषा ने बड़ा शॉट लगाकर जीत दिलाने की नाकाम कोशिश करती हुई बोल्ड हो हईं। उन्होंने 24 रन बनाए। इसके बाद तिवारी का साथ देने हर्षिता बासू उतरीं और भारत को जीत दिलाकर वापस पवेलियन लौटीं।
68 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। भारतीय गेंदबाजों के कहर के सामने इंग्लैंड की सात बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाईं। रेयाना मैकडोनाल्ड इंग्लैंड की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 19 रन बनाए। वहीं एलेक्सा स्टोन हाउस और सोफिया स्मेल ने 11-11 रन की पारी खेली। नियामा हॉलैंड ने 10 रन बनाए। भारत के लिए तितास साधू, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव के हाथ लगी।
LIVE क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम न्यूजीलैंड 2nd T20
IND vs NZ 2nd T20 Live Score Streaming
