क्रिकेट

IND vs SL, IND vs NZ Schedule: श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें आएंगी भारत, सीरीज का कार्यक्रम घोषित

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 8, 2022, 03:37 PM IST

INDIA vs SRI LANKA, INDIA vs NEW ZEALAND series schedule announced: नए साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें भारत दौरे पर आएंगी। दोनों टीमों के साथ होने वाली सीरीज के लिए कार्यक्रम का ऐलान बीसीसीआई ने गुरुवार को कर दिया है। यहां पर जानिए दोनों देशों के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल।

Image

भारत-न्यूजीलैंड, भारत-श्रीलंका सीरीज का ऐलान

Photo : Twitter

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को दो नई सीरीज का ऐलान कर दिया। एक तरफ जहां फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी और टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा (IND vs AUS Test series schedule)। वहीं, उससे पहले जनवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें भारत दौरे पर आएंगी जिसका कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

जनवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें यहां तीन टी20 और तीन वनडे खेलने आयेंगी। श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच तीन, पांच और सात जनवरी को क्रमश: मुंबई, पुणे और राजकोट में होंगे। वहीं वनडे मैच गुवाहाटी, कोलकाता और त्रिवेंद्रम में 10, 12 और 15 जनवरी को खेले जायेंगे।

जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के मैच हैदराबाद, रायपुर और इंदौर में 18, 21 और 24 जनवरी को होंगे। वहीं टी20 मैच 27 , 29 जनवरी और एक फरवरी को क्रमश: रांची, लखनऊ और अहमदाबाद में होंगे।

उसके बाद फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी के बीच होगा जबकि दिल्ली में दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके बाद तीसरा टेस्ट धर्मशाला में एक से पांच मार्च के बीच खेला जाएगा। वहीं चौथा व आखिरी टेस्ट मैच नौ से 13 मार्च के बीच अहमदाबाद में होगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी जो 17, 19 और 22 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article