India vs New Zealand 3rd T-20: भारत से तीसरा टी-20 मुकाबला और यह सीरीज (2-1 से) गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कैप्टन मिशेल सैंटनर ने अपनी टीम के टॉप और मिडिल बैटिंग ऑर्डर के फ्लॉप रहने को हार की अहम कारण माना। उन्होंने कहा कि पावर प्ले में ही जब आपके पांच विकेट ढेर हो जाते हैं, तब जीत बेहद मुश्किल हो जाती है। यह बात बुधवार (एक फरवरी, 2023) को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहते हुए उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ की।
कीवी टीम के कप्तान ने कहा, "हम ट्रॉफी लेकर जाते तो यह अच्छा होता, मगर भारत ने बेहतर खेला। गिल बढ़िया फॉर्म में नजर आए। अगर आप पावर प्ले में पांच विकेट गंवा देते हैं, तब आपके लिए जीतना कठिन हो जाता है। मुझे लगता है कि उस साल (जिस वर्ष विश्व कप प्लान किया गया है) थोड़ी ओस गिरेगी, जिससे टीम्स पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी। ऐसे में यह टीमों को 320 रन तक सीमित करा सकता है।"
मैच में क्या हुआ? एक नजर में समझें
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे और सीरीज के आखिरी निर्णायक टी-20 मैच में 168 रन से मात दी। साथ ही तीन मैचों की सीरीज भी जीत ली। मैच में भारत ने चार विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जबकि जीत के लिए कीवी टीम को 235 रन चाहिए थे।हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रन ही बना सकी। उसके लिये डेरिल मिचेल 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। केवल एक अन्य बल्लेबाज मिचेल सैंटनर (13 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। शिवम मावी के पहले ही ओवर में मिचेल सैंटनर आउट हो गए थे और वह सिर्फ 13 रन ही बना सके थे।
