शहर

सनातन पर 'सियासी ढोंग' बर्दाश्त नहीं, पप्पू यादव के साधु भेष पर CM धामी का तीखा पलटवार; बोले-विपक्ष 'सेलेक्टिव'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सनातन के अपमान पर पप्पू यादव और विपक्ष को घेरा। उन्होंने पप्पू यादव के साधु भेष को ढोंग बताते हुए इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया।

Image

सीएम पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार : राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले सामने आने के बाद विपक्ष सरकार पर हावी है। विपक्ष लगातार इसके खिलाफ आवाज बुलंद किए हुए है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन करने की तस्वीरें सामने आईं, जिसको लोगों ने सनातन धर्म का मजाक बताया। सनातन धर्म पर हालिया बयानों और विपक्ष के आक्रामक रवैये के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ संवाद के दौरान सीएम धामी ने सांसद पप्पू यादव के हालिया 'साधु भेष' और सनातन पर की गई टिप्पणियों को लेकर जमकर निशाना साधा।

पप्पू यादव के 'भेष' पर सीएम का तंज

संसद के भीतर और बाहर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सीएम धामी ने पप्पू यादव के साधु भेष में दिखने और सनातन पर उनके बयानों को 'ढोंग' करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पप्पू यादव और उनके 'गैंग' ने संतों का मज़ाक उड़ाया है, वह निंदनीय है। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग आज साधु के भेष में ढोंग कर रहे हैं, वे तब चुप क्यों रहते हैं जब सनातन को 'मलेरिया' या अन्य आपत्तिजनक उपमाओं से अपमानित किया जाता है?

वोट बैंक की राजनीति पर निशाना

सीएम धामी ने विपक्ष पर 'सेलेक्टिव' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "जब सनातन का अपमान होता है, तो ये लोग इसलिए चुप रहते हैं क्योंकि इन्हें अपना वोट बैंक खिसकने का डर होता है। ये केवल अपनी सुविधा के अनुसार धर्म का इस्तेमाल करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और ऐसे बयानों के पीछे छिपी ओछी राजनीति को अच्छी तरह पहचानती है।

डबल इंजन सरकार और युवाओं का भविष्य

संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुले हैं। उन्होंने डबल इंजन की सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास और राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप... सौरव गुर्जर पर दर्ज शिकायत के बाद मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत, मजिस्ट्रेट ने भेजा 14 दिन के रिमांड पर

शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप... सौरव गुर्जर पर दर्ज शिकायत के बाद मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत, मजिस्ट्रेट ने भेजा 14 दिन के रिमांड पर

Kal Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दिखेगा असर

Kal Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दिखेगा असर

‘इनसे देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए’, मां के अपमान पर राहुल गांधी पर CM योगी का तीखा बयान, हामिद अंसारी को भी घेरा

‘इनसे देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए’, मां के अपमान पर राहुल गांधी पर CM योगी का तीखा बयान, हामिद अंसारी को भी घेरा

पुणे में भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दरबार में आस्था का सैलाब, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से साइना नेहवाल और रोहित पवार तक ने टेका माथा

पुणे में भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दरबार में आस्था का सैलाब, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से साइना नेहवाल और रोहित पवार तक ने टेका माथा

Delhi News: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, दिल्ली पुलिस ने 2.32 करोड़ रुपये की बहाली के लिए भेजे अनुरोध

Delhi News: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, दिल्ली पुलिस ने 2.32 करोड़ रुपये की बहाली के लिए भेजे अनुरोध