क्रिकेट

India vs England U19 Womens T20 World Cup 2025 Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से, जानिए कब और कहां खेला जाएगा यह मुकाबला

India vs Scotland U19 Womens T20 World Cup 2025 Semi Final Live Streaming: अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 (U19 Womens T20 World Cup 2025) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

India vs England U19 Womens T20 World Cup 2025 Semi Final Live Streaming: अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 में नॉकआउट मुकाबले की शुरू होने वाली है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सुपर सिक्स मुकाबले पर नजर डालें तो टीम ने सभी के सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। इसके साथ ही 8 अंक के साथ सुपर सिक्स के पॉइंट टेबल के टॉप पर रही। वहीं, इंग्लैंड की बात करें तो टीम अपने ग्रुप में 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं, लीग मुकाबले की बात करें तो भारतीय महिला टीम को तीन मैच खेलने उतरी और सभी मुकाबलों में जीत मिली। लीग में भारत ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से पटखनी दी थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हराया था और लीग के तीसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 60 रन से मात दी।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला कब खेला जाएगा (IND vs ENG U19 Womens T20 World Cup 2025 Semi Final Match Date)

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (IND vs ENG U19 Womens T20 World Cup 2025 Semi Final Match Venue)

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल स्टेडियम (Bayuemas Oval, Kuala Lumpur) में खेला जाएगा।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (IND vs ENG U19 Womens T20 World Cup 2025 Semi Final Match Time)

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs ENG U19 Womens T20 World Cup 2025 Semi Final Match On Tv)

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स-2 एचडी टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs ENG U19 Womens T20 World Cup 2025 Semi Final Match Live Streaming)

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article