क्रिकेट

IND vs AUS 1st ODI: जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 26, 2023, 11:53 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले का लुत्फ आप जानिए कब,कहां और कैसे उठा सकते हैं।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। दोनों टीमें सीनियर खिलाड़ियों के बगैर मैदान में एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का आखिरी मौका है। यहां जानिए इस वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देखें?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा? (India vs Australia 1st ODI Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर,2023 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Australia 1st ODI Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चंडीगढ़ के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे? (India vs Australia 1st ODI Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:00 बजे होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Australia 1st ODI Live Telecast On TV)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के खेले जाने वाले पहले मुकाबले में खेले जाने मुकाबले को आप स्पोर्ट्स 18 1 और स्पोर्ट्स 18 1 HD चैनल पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Australia 1st ODI Match Online Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे को आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article