क्रिकेट

IND vs AUS, 1st ODI Playing XI: पहले वनडे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की ऐसी है प्लेइंग- 11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 22, 2023, 01:07 PM IST

India vs Australia, IND vs AUS 1st ODI, Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और टीम संयोजन।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे प्लेइंग-11

IND vs AUS 1st ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार को चंडीगढ़ के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों के बगैर मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में है। भारतीय टीम सीरीज के दो मैचों में युवा खिलाड़ियों को आजमाएगी जिन्हें विश्व कप के लिए टीम में प्लान बी में रखा गया है। वहीं जिन खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है उन्हें बड़े मैच में अपनी काबीलियत आजमाने का मौका मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

प्लान बी वाले प्लेयर्स को टीम इंडिया देगी मैच प्रैक्टिस

भारतीय टीम श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर को आजमाने उतरेगी। इन खिलाड़ियों को विश्व कप के लिहाज से टीम इंडिया के प्लान बी में रखा गया है।अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो आपात स्थिति के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट वैकल्पिक प्लान तैयार करने में जुटा है। इस लिहाज से ये सीरीज अहम है। राहुल द्रविड़ ने भी मैच की पूर्व संध्या पर इसकी पुष्टि कर दी है।

भारत की प्लेइंग-11 (India Predicted Playing XI): शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Predicted Playing XI):

डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरॉन ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम जैम्पा
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article