LIVEIndia vs Australia Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, फॉर्म में लौटे सूर्या

India vs Australia Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, फॉर्म में लौटे सूर्या
India vs Australia Highlights: मोहाली में खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 5वें विकेट के लिए सूर्या और राहुल ने 80 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की। सूर्या 50 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए शानदार 142 रन जोड़े। इस दौरान गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
पैट कमिंस(कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, एडम जम्पा।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया ने जीत के साथ किया आगाज
टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीत लिया है। जीत के लिए उसके सामने 277 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने नाबाद 58 तो शुभमन गिल ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली।
IND vs AUS Live Score: 50 रन बनाते ही आउट हुए सूर्या
सीन एबॉट ने सूर्या को भेजा पवेलियन, जीत से 12 रन दूर खड़ी है टीम इंडिया।
IND vs AUS Live Score: सूर्या ने जड़ा 2023 का पहला अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव वे 47 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह साल 2023 का उनका पहला अर्धशतक है।
IND vs AUS Live Score: मैच विनिंग हो सकती है ये साझेदारी
जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने के बाद सूर्या और राहुल ने 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। यह मैच विनिंग साझेदारी हो सकती है।
IND vs AUS Live Score: 38 ओवर के बाद टीम रोमांचक हुआ मैच
38 ओवर के बाद मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब उसे 71 गेंद में 66 रन की दरकार है। सूर्यकुमार यादव 17 औक राहुल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AUS Live Score: ईशान किशन हुए आउट
18 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन, 185 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को लगा चौथा झटका।
IND vs AUS Live Score: जैंपा ने गिल को किया आउट
एडम जैंपा ने शुभमन गिल को 74 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। 9 रन के भीतर टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है।
IND vs AUS Live Score: 3 रन बनाकर आउट हुए अय्यर
श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर रन आउट हो गए। टीम इंडिया ने 6 रन के भीतर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। पहले विकेट के लिए गिल और गायकवाड़ ने 142 रन की साझेदारी की थी।
IND vs AUS Live Score: एडम जैंपा ने दिलाई सफलता
एडम जैंपा ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने 71 रन के निजी स्कोर पर गायकवाड़ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। गायकवाड़ ने गिल के साथ पहले विकेट के लिए शानदार 142 रन की साझेदारी की।
IND vs AUS Live Score: गिल ने जड़ा अर्धशतक
गिल ने विस्फोटक अंदाज में चौका और छक्का लगाकर 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। गायकवाड़ के साथ वह पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़ चुके हैं।
IND vs AUS Live Score: पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और गायकवाड़ ने 9 ओवर में 55 रन जोड़ लिए हैं। गिल ने 30 जबकि गायकवाड़ ने 23 रन का योगदान दिया है।
IND vs AUS Live Score: गिल ने लगाई स्टॉयनिस की क्लास
गिल ने चौथे ओवर में स्टॉसनिस की क्लास लगाई। इस ओवर में 1 छक्का और 1 चौका सहित उन्होंने 11 रन बनाए।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया की विस्फोटक शुरुआत
टीम इंडिया ने विस्फोटक शुरुआत की है। तीसरे ओवर में टीम गिल और गायकवाड़ की जोड़ी ने 18 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया को 277 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में मेजबान भारत को 277 रन का लक्ष्य दिया। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 276 रन पर ऑलआउट कर दी। डेविड वॉर्नर ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
IND vs AUS Live Score: इंग्लिश भी वापस पवेलियन लौटे
भारत के खिलाफ जोश इंग्लिश अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 45 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। बुमराह ने उनको श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया।
IND vs AUS Live Score: स्टोइनिस नहीं खेल पाए बड़ी पारी
भारत के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 21 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 29 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने स्टोइनिस को बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजा।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर हुआ 250 के पार
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। टीम ने 47 ओवर में छठे विकेट पर 250 का स्कोर पूरा किया। जोश इंग्लिश और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लगा। कैमरून ग्रीन 31 रन पर रनआउट हो गए। उनको सूर्या ने रनआउट किया।
IND vs AUS Live Score: बारिश रुकी, मैच फिर से शुरू
बारिश रुक चुकी है और मैच एक बार फिर शुरू हो गया है।
IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण मैच रूका
भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच को बारिश के कारण रोक दिया गया है। 35.4 ओवर के बार बारिश शुरू हो गई और मैदान को कवर्स कर दिए गए हैं।