क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI Playing XI: बदले कप्तान और टीम के साथ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 19, 2023, 02:51 PM IST

IND vs AUS 2nd ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी टीम इंडिया दूसरे मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व में उतरेगी। वह पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे, जहां टीम की कमान हार्दिक के हाथों में थी।

Image

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया

Photo : Twitter

IND vs AUS 2nd ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में मुश्किल विकेट पर टीम इंडिया ने केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। राहुल ने 75 तो रवींद्र जडेजा ने 45 रन की पारी खेली।

रविवार को जब टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच में विशाखापट्टम के वाई.एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी तो उसके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका होगा। इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी होगी, जो पारिवारिक कारणों से पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ेगा। रोहित के अलावा गेंदबाजी में भी एक बदलाव हो सकता है।

ओपनिंग जोड़ी- दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। पहले मैच में ईशान और गिल की जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई थी और केवल 5 रन के स्कोर पर ईशान किशन के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा था।

मध्यक्रम में टीम इंडिया- तीसरे नंबर पर विराट कोहली उतरेंगे जो पहले मैच में नाकाम रहे थे। चौथे और 5वें नंबर पर क्रमश: सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल उतरेंगे।

ऑलराउंडर- ऑलराउंडर में टीम इंडिया के पास हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर का विकल्प मौजूद है और इस मैच में कुलदीप की जगह वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। पहले मैच में टीम इंडिया को मध्यक्रम के दम पर ही जीत मिली थी।

गेंदबाजी-गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के विकल्प के अलावा स्पिन में टीम इंडिया दो गेंदबाजों के साथ उतरेगी।

Team India Playing XI- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर/ अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।

Australia Playing XI: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ(कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस(विकेटकीपर), कैमरॉन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिंस, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article