क्रिकेट

ICC T20 Ranking: मैदान से बाहर रहकर श्रीचरणी ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली गेंदबाज

ICC T20 Ranking: भारतीय स्पिन गेंदबाद श्रीचरणी ने इतिहास रच दिया है। एशिया कप फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाली चरणी को अब आईसीसी की ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है।

Image

श्री चरणी (साभार-x)

ICC T20 Ranking: श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशियन चैंपियन बनने वाली भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने ताजा आईसीसी रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है। फाइनल में अर्धशतकीय खेलने वाली शेफाली वर्मा और 4 विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाज श्रीचरणी के अलावा सीरीज की सबसे सफल गेंदबाज दीप्ति शर्मा की रैंकिंग बेहतर हुई है। एशिय कप 2026 में 12 विकेट चटकाने वाली श्रीचरणी ने पहली बार वो कारनामा कर दिया है जो आजतक किसी भी भारतीय महिला गेंदबाज ने नहीं किया था।

नंबर वन बनी श्रीचरणी

आईसीसी ने जो ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है उसके अनुसार चरणी इस फॉर्मेट की नंबर वन गेंदबाज बन गई है। इतना ही नहीं उन्होंने 804 रेटिंग के साथ इतिहास रच दिया है। आज से पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने 800 की रेटिंग हासिल नहीं की थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज ने मेगन शूट ने 806 रेटिंग हासिल की थी जो टी20 में किसी भी खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ट रेटिंग है।

इसके अलावा दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज रही दीप्ति शर्मा ने 4 स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 729 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। दीप्ति शर्मा ने एशिया कप 2026 में 14 विकेट चटकाए थे, जिसमें फाइनल में उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

बल्लेबाजी रैंकिंग में भी हुआ फायदा

टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी भारत के लिए और खुशी की खबर है। शेफाली ने टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 47.20 के औसत से 236 रन बनाए थे। अब रैंकिंग में उनको इसका ईनाम मिला है। एक पायदान ऊपर चढ़कर अब वह छठे स्थान पर पहुंच गईं हैं। इसके साथ ही, दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी पांच पायदान की छलांग लगाकर 15वां स्थान हासिल कर लिया है।

टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब भी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेथ मूनी और जॉर्जिया वॉल का दबदबा कायम है। निगार सुल्ताना (एक स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर), इमेषा दुलानी (दो स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर), शर्मिन अख्तर सुप्ता (तीन स्थान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर) और शवाल जुल्फिकार (चार स्थान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर) पहुंच गईं हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article