क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर मेरी पत्नी भड़क गईं, भारत के किस दिग्गज क्रिकेटर ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को न खिलाने पर पूर्व सेलेक्टर और वर्ल्ड कप विनर के श्रीकांत भी टीम मैनेजमेंट पर बुरी तरह भड़क गए हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब शो पर खुलासा किया कि वैभव को न खेलते देख उन्होंने मैच देखना ही बंद कर दिया था।

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के 15 साल के धांसू क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब सिर्फ यंग फैंस तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स के घर में भी उनकी चर्चा हो रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए इस लेफ्ट-हैंडर को टीम इंडिया के स्क्वाड में तो चुना गया, लेकिन पहले टी20 की प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर बवाल मच गया है। फैंस के साथ-साथ पूर्व सेलेक्टर और वर्ल्ड कप विनर के श्रीकांत भी टीम मैनेजमेंट पर बुरी तरह भड़क गए हैं।

पूर्व क्रिकेटर के श्रीकांत का वीडियो आया सामने

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब शो पर खुलासा किया कि वैभव को न खेलते देख उन्होंने मैच देखना ही बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, "जब पता चला कि वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहा है, तो मैंने और मेरी पत्नी ने मैच बंद करके फिल्म लगा दी। मेरी पत्नी चिल्लाने लगीं कि जो लड़का पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच था, वो टीम में क्यों नहीं है? जब मेरी पत्नी जैसा कैजुअल व्यूअर भी सवाल पूछ रहा है, तो सोचिए आम फैन कितना निराश होगा।"

टीम मैनेजमेंट को कठघरे में किया खड़ा

श्रीकांत ने इसके साथ ही सीधे टीम मैनेजमेंट को कठघरे में खड़ा किया। श्रीकांत बोले, "आप वैभव सूर्यवंशी के साथ गलत कर रहे हैं। आप गलत मैसेज दे रहे हो। अगर वो अगला मैच खेलेगा तो उसके दिमाग में यही डर रहेगा कि एक मैच में फेल हुआ तो फिर ड्रॉप कर दोगे? इससे सिर्फ वैभव नहीं, ड्रेसिंग रूम के हर युवा खिलाड़ी में असुरक्षा आएगी।" उन्होंने वैभव के रिकॉर्ड्स भी गिनाए। श्रीकांत ने बताया, "लड़के ने हर लेवल पर खुद को प्रूव किया है। दलीप ट्रॉफी में शतक, इंडिया-A के लिए रन, आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड और अभी यूएई में एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भी लगातार रन बना रहा है। ऐसे टैलेंट को आपको बैक करना चाहिए, ब्रेक नहीं।"

वैभव की जगह संजू सैमसन को मौका

गौरतलब है कि वैभव की जगह पहले टी20 में संजू सैमसन को मौका दिया गया, लेकिन संजू सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी से भारत ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। अब 15 सितंबर को मंगलवार को होने वाले दूसरे टी20 में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मैनेजमेंट वैभव को वापस लाएगा या संजू पर ही भरोसा रखेगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article