क्रिकेट

India U-19 vs Sri Lanka U-19 Asia Cup LIVE Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

India U19 vs Sri Lanka U19 Match Live telecast Online: अंडर-19 एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया हरहाल में मैच जीतना होगा। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। (फोटो- AsianCricketCouncil X)

Photo : Twitter

India U19 vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Match Live telecast Online: अंडर-19 एशिया कप 2024 में नॉकआउट मुकाबला शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया इस मुकाबले में हरहाल में जीत हासिल करना चोहगी। वहीं, श्रीलंका की टीम भी मुकाबले पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम को लीग के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की थी। टीम ने जापान को 211 रन और यूएई को 10 विकेट से हराया था। वहीं, श्रीलंका की टीम अपने ग्रुप में अजेय टीम रही थी। टीम ने पहले मुकाबले में नेपाल को, दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को और तीसरे व आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था। टीम इंडिया अपने ग्रुप में 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि श्रीलंका की टीम 6 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर बनी रही।

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (India U19 vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Match Date)

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला शुक्रवार (06 दिसंबीर 2024) को खेला जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India U19 vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Match Venue)

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India U19 vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Match Time)

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 10.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 10 AM बजे होगा।

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India U19 vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Match On Tv)

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India U19 vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Match Live Streaming)

अंडर-19 एशिया कप 2024 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article