Shivam Dube Travel Train: भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए। लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया के लिए साइलेंट हीरो की भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे को मुंबई के लिए प्लाइट की टिकट नहीं मिली। ऐसे में शिवम दुबे ने ट्रेन से सफर किया।
अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में शिवम दुबे ने बल्ले से कमाल की पारी खेली। महज 8 गेंद में 26 बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। इसके चलते भारत ने न्यूजीलैंड पर स्कोर का दबाव बनाया, जिसके चलते कीवी टीम 159 रन बनाकर सिमट गई। पूरे टूर्नामेंट में शिवम दुबे ने 9 मैच की 8 पारियों में 235 रन बनाए और पांच विकेट चटकाए।
फ्लाइट में नहीं मिली टिकट
हालांकि, इस चैंपियन खिलाड़ी को फ्लाइट की टिकट नहीं मिली। उन्हें अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन में सफल किया। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए शिवम दुबे ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फैंस से बचने के लिए वह अहमदाबाद-मुंबई सायजी एक्सप्रेस के एसी 3-टियर कोच के सबसे ऊपरी सीट पर कंबल ओढ़कर छुप गए थे।
थर्ड एसी की मिली टिकटें
इंडियन एक्सप्रेस से बोलते हुए शिवम दुबे ने कहा, कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मैंने सुबह-सुबह अहमदाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन लेने का फैसला किया। हम सड़क मार्ग से भी जा सकते थे, लेकिन ट्रेन तेज थी। मैंने, मेरी पत्नी और एक दोस्त ने ट्रेन से जाने का फैसला किया। थर्ड एसी की टिकटें उपलब्ध थीं, इसलिए हमने उन्हें बुक कर ली। जिनसे भी हमने बात की, परिवार और दोस्त, सभी चिंतित थे। अगर स्टेशन पर या ट्रेन के अंदर कोई मुझे पहचान लेता तो क्या होता?
भेष बदल कर ट्रेन से किया सफर
इसलिए दुबे को भेष बदलने की जरूरत पड़ी। उन्होंने टोपी, मुखौटा और बाजूबंद कपड़े पहने, ट्रेन के चलने से पांच मिनट पहले तक इंतजार किया और फिर जल्दी से प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन में चढ़ गए। अपने डिब्बे में पहुंचते ही वे झट से सबसे ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ गए और वहीं बैठे रहे। टीसी ने भी लगभग उन्हें पहचान लिया था, लेकिन उनकी पत्नी ने बीच में आकर हस्तक्षेप किया।
8 घटें फैंस को दिया गच्चा
दुबे आठ घंटे की यात्रा के अधिकांश समय तक बिना किसी की नजर में आए सोते रहे। हालांकि, असली परीक्षा तो अभी बाकी थी, जब उसे बोरीवली स्टेशन पर दिन में ट्रेन से उतरना था। शिवम दुबे ने बताया कि उन्हें अंत में, पुलिस से मदद मिली।
पुलिस से मिली मदद
शिवम ने बताया, 'रात में मैं वॉशरूम जाने के लिए बर्थ से नीचे उतरा और किसी ने मुझे पहचाना नहीं। ट्रेन का सफर तो ठीक रहा, लेकिन मुझे दिन में बोरीवली में उतरने की चिंता सता रही थी। वहां, फैंस की नजरें मुझ पर पड़ जातीं। मैंने पुलिस से मदद मांगी। उन्हें लगा कि मैं हवाई अड्डे पर उतर रहा हूं, लेकिन जब मैंने उन्हें बताया कि मैं ट्रेन से यात्रा कर रहा हूं, तो वे हैरान रह गए। पुलिस एस्कॉर्ट मुहैया कराया, जिससे सब कुछ आसान हो गया और मेरा निकलना सुगम रहा।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
