भारतीय मेंस सेलेक्शन कमेटी ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए और टी20 टीम का ऐलान कर गिया है। इस दौरे पर भारत पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा, जबकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मल्टी डे मैच खेलेगी। वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस टीम की सबसे खास बात यह है कि लंबे वक्त बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि उन्होंने वापसी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही की है। इस टीम में संजू सैमसन प्रमुख विकेटकीपर होंगे जबकि एक बार फिर ईशान किशन को वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया।
हार्दिक पांड्या को एक बार फिर खराब फिटनेस के चलते जगह नहीं मिली है। हालांकि, उनके अनुपस्थिति में नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया गया है। वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस टीम में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। बुमराह की अनुपस्थिति में टीम की कमान अर्शदीप सिंह के कंधों पर है। अर्शदीप सिंह के अलावा प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। स्पिन गेंदबाजी के तौर पर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को मौका मिला है।
भारत की T20I टीम : श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उप-कप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
इसके अलावा इस दौरे पर 3 मल्टी डे मैच के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की गई है। इंडिया ए की कमान ध्रुव जुरेल को दी गई है, जबकि अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और ईरानी कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रविचंद्रन स्मरण को मौका मिला है।
इंडिया ए की टीम - यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* [विकेटकीपर], ध्रुव जुरेल [कप्तान] [विकेटकीपर], वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार
