क्रिकेट

SA vs WI: रातों-रात 1.56 बिलियन भारतीय हो गए अफ्रीकी! 65 मिलियन के साथ मिलकर कर रहे जीत की दुआ

South Africa vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 26 फरवरी को डबल हेडर मुकाबले खेल जाएंगे। लेकिन हर क्रिकेट फैंस की निगाहें दोपहर 3 बजे होने वाले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मुकाबले पर टिकी होंगी। वहीं, 1.56 बिलियन भारतीय साउथ अफ्रीका के हक में दुआ करेंगे। इस मुकाबले से टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल की तस्वीर बहुत हद तक साफ हो जाएगी।

Image

भारतीय क्रिकेट फैंस कर रहे अफ्रीकी की जीत की दुआ।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 26 फरवरी, 2026। आज अचनाक से दक्षिण अफ्रीका की जनसंख्या में बढ़ोतरी हो गई है। आज 1.56 बिलियन भारतीय भी साउथ अफ्रीका के रंग में रंगे नजर आएंगे, जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में प्रोटियाज कैरेबियाई टीम का सामना करने उतरेंगे। तब 65 मिलियन साउथ अफ्रीकी लोगों के साथ पूरा भारत देश वेस्टइंडीज की हार की दुआ करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर-8 के 7वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना खतरनाक वेस्टइंडीज के खिलाफ है। कैरेबियाई टीम शाई होप की कप्तानी में अन्य टीमों को रौंदते हुए सुपर-8 में पहुंची है। डैरेन सैमी की कोचिंग में टीम बेहद खतरनाक हो गई है। इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजों ने कहर बरपाते हुए 254 रन ठोक दिए थे।

अफ्रीका की जीत-हार पर टिका भारत का भविष्य

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मजबूत टीम प्लान के साथ उतरेगी। मैच से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और टीम सुपर-8 के अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी। आज हर भारतीय एडेन मार्करम की बात को सच साबित होते हुए देखना चाहता है।

वेस्टइंडीज की जीत से फंस सकता है पेंच

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेलने जाने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है। अगर आज साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बल मिल जाएगा। उसे बाकी के बचे दोनों मैच सिर्फ जीतने होंगे। लेकिन अगर वेस्टइंडीज ने कोई उलटफेर किया तो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। क्योंकि फिर मामला नेट रनरेट पर आकर फंस जाएगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article