क्रिकेट

India vs Hong Kong: मंधाना की तूफानी पारी, महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया; हांगकांग को 137 रन से रौंदा

महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 137 रन से हराया। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाएगा।

Image

एशिया कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप में भारतीय टीम का विजयी आगाज जारी है। अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की पूरी टीम 56 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने स्मृति मंधाना के 124 रन की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग चाइना की शुरुआत बेहद खराब रही। 2 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम ने 36 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। वहीं, 50 का स्कोर पार करते ही उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। वहीं, 56 के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

5 रन के अंदर गंवाए पांच विकेट

हांगकांग ने 5 रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच में भारतीय टीम ने अपना दबदबा दिखाया।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ठोस शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर पहले 6 ओवर में 60 रन जोड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 74 रन जोड़े। शेफाली 28 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्मृति मंधाना का रौंद्र रूप देखने को मिला।

स्मृति की ऐतिहासिक पारी

शुरू में रन बनाने के लिए छटपटा रही स्मृति ने चौकों छक्कों की बारिश कर दी। मंधाना ने 40 गेंद पर अपने टी20I करियर का 36वां अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद छक्कों की झड़ी लगाते हुए 57 गेंद पर अपने टी20I करियर का दूसरा शतक जड़ा। वह 64 गेंद पर 124 रन बनाकर रन आउट हुईं। मंधाना इस शतक की दौलत महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बनीं।

मंधाना ने अपनी पारी के दौरान 14 छक्के और 7 छक्के जड़े। वह टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली भारत की दूसरी बल्लेबाज बनीं। उनसे पहले हरमनप्रीत कौर ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 8 छक्के जड़े थे। मंधाना की ऐतिहासिक शतकीय पारी की बदौलत भारत ने महिला टी20 एशिया कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वहीं, हांगकांग की तरफ से मरीना लैम्प्लो ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।

महिला T20 एशिया कप में सबसे ज्यादा स्कोर

201/5 - IND-W बनाम UAE-W, दाम्बुला, 2024

193/5 - IND-W बनाम HKG-W, दुबई, 2026

191/2 - BAN-W बनाम MAS-W, दाम्बुला, 2024

184/4 - SL-W बनाम MAS-W, दाम्बुला, 2024

181/4 - IND-W बनाम MAS-W, सिलहट, 2022

5 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए में चार अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वह चार अंक और +5.775 के नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। 5 सिंतबर को भारतीय महिला टीम पाकिस्तान का सामना करेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइ करेंगी और भारतीय टीम उसकी दहलीज पर खड़ी हो गई है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article