क्रिकेट

Smriti Mandhana World Record: स्मृति मंधाना ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, मिताली राज और मेग लैनिंग को छोड़ा पीछे

india vs hong kong: महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर स्मृति मंधाना ने एक नहीं बल्कि दो नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। महिला इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

Image

स्मृति मंधाना ने बनाए एक साथ दो विश्व रिकॉर्ड।

Smriti Mandhana World Record: महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर स्मृति मंधाना ने एक नहीं बल्कि दो नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं जिनके नाम अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं। वहीं, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भी पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

हांगकांग के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने न्योता मिला। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने धीमी शुरुआत की लेकिन, जल्दी रफ्तार पकड़ ली। शेफाली 28 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, दूसरे छोर पर जम चुकी मंधाना ने हांगकांग के गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया।

मंधाना ने 40 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तेज बल्लेबाजी करते हुए मंधाना ने 57 गेंद पर अपना दूसरा टी20I शतक पूरा किया। इस शतक की बदौलत मंधाना महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली क्रिकेटर बनीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

18 - स्मृति मंधाना

17 - मेग लैनिंग

17 - लॉरा वोल्वार्ड्ट

15 - हेले मैथ्यूज

14 - सूजी बेट्स

14 - टैमी ब्यूमोंट

वहीं, 18वें ओवर में स्मृति मंधाना लगातार दो सिक्स लगाकर एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह महिला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। उन्होंने अपनी पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन

10880 - स्मृति मंधाना

10868 - मिताली राज

10740 - सूजी बेट्स

10273 - शार्लेट एडवर्ड्स

10007 - स्टेफनी टेलर

T20I में IND-W के लिए शतक

112 - स्मृति मंधाना बनाम ENG-W, ट्रेंट ब्रिज, 2025

103 - हरमनप्रीत कौर बनाम NZ-W, T20 WC 2018

100* - स्मृति मंधाना बनाम HKG-W, दुबई, 2026

महिला टी20 एशिया कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

120* - स्मृति मंधाना (IND-W) बनाम HKG-W, दुबई, 2026

119* - चमारी अथापथु (एसएल-डब्ल्यू) बनाम एमएएस-डब्ल्यू, दांबुला, 2024

97* - मिताली राज (IND-W) बनाम MAS-W, कुआलालंपुर, 2018

81 - हर्षिता समरविक्रमा (एसएल-डब्ल्यू) बनाम टीएचए-डब्ल्यू, सिलहट, 2022

81 - शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम NEP-W, दांबुला, 2024

मंधाना ने तेज खेलते हुए 64 गेंद पर 124 रन बनाकर रन आउट हुईं। इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। इसकी बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article