स्पोर्ट्स

Asian Para Games: भारत के लिए डबल पोडियम फिनिश, मेंस हाई जंप में प्रवीण ने जीता गोल्ड और बंटी ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भी भारत के लिए मेडल आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार, 21 अक्टूबर को पैरा एथलेटिक्स में भारत ने दो मेडल जीते। मेंस की हाई जंप T64 कैटेगरी के इवेंट में प्रवीण कुमार ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। वहीं, बंटी ने पर्सनल बेस्ट करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Image

प्रवीण और बंटी ने जीता गोल्ड और सिल्वर। फोटो- SAI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भी भारत के लिए मेडल आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार, 21 अक्टूबर को पैरा एथलेटिक्स में भारत ने दो मेडल जीते। मेंस की हाई जंप T64 कैटेगरी के इवेंट में प्रवीण कुमार ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। वहीं, बंटी ने पर्सनल बेस्ट करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बंटी 1.92 मीटर के साथ अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहे। पैरा एथलेटिक्स में भारत ने डबल पोडियम फिनिश किया। भारत ने तीसरे दिन अभी तक दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

गोल्ड के साथ हुई तीसरे दिन की शुरुआत

तीसरे दिन की शुरुआत गोल्ड के साथ हुई। भारत के आयुष शर्मा ने मेंस के शॉट पुट F53 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जो उनका दूसरा पदक है। आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर की थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी 8.09 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कजाखस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कालियेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पेरिस ओलंपिक में प्रवीण ने जीता था गोल्ड

प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के गोविंदगढ़ गांव के रहने वाले एक भारतीय पैरा हाई जम्पर हैं। जन्म से ही उनके निचले अंगों में शारीरिक अक्षमता थी, लेकिन कम उम्र में ही उनकी रुचि एथलेटिक्स में हो गई और उन्होंने हाई जंप में महारत हासिल की। कोच डॉ. सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन में, उन्होंने मेंस की हाई जंप T64 स्पर्धा में भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई।

प्रवीण ने पहली बार टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों (जो 2021 में आयोजित हुए थे) में पोडियम तक जगह बनाई। उन्होंने मेंस हाई जंप T64 स्पर्धा में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जो उस समय एक एशियाई रिकॉर्ड था। इसके बाद, उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों (2022 संस्करण, जो 2023 में आयोजित हुआ) में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा। पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में, उन्होंने 2.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जो उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि रही।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article