क्रिकेट

Womens Emerging Teams Cup Final: चार में से जीते एक मैच फिर भी फाइनल में भारतीय-ए टीम, ये है वजह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 20, 2023, 05:43 PM IST

Womens Emerging Teams Cup Final: एसीसी महिला इमर्जिंग टीम्स कप का खिताबी मुकाबला बुधवार को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय ए महिला टीम का सामना बांग्लादेश की महिला टीम से होगा। यह मुकाबला सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।

Image

भारतीय ए महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- एसीसी मीडिया के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Womens Emerging Teams Cup Final: आपने कभी सुना है कि कोई क्रिकेट टीम सिर्फ एक मैच खेलकर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएगी। अगर नहीं सुना है तो अब जान लीजिए, क्योंकि यह कारनामा भारत-ए महिला टीम ने किया है। भारतीय ए महिला टीम एसीसी महिला इमर्जिंग टीम्स कप के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम कुल चार मैच के लिए मैदान पर उतरी, लेकिन सिर्फ एक मैच का परिणाम निकल सका, जबकि दो मैचों का परिणाम बारिश के कारण नहीं निकल सका। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश की महिला-ए टीम से सामना होगा। यह मुकाबला बुधवार को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। श्वेता सहरावत की कप्तानी में महिला टीम टूर्नामेंट में उतरी है।

सिर्फ हॉन्ग हॉन्ग के खिलाफ मिली जीत

टूर्नामेंट में भारतीय टीम के चार मैच हो चुके हैं। इसमें तीन लीग मुकाबले और एक सेमीफाइनल मुकाबला शामिल है। भारत को सिर्फ एक मैच यानी हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाफ जीत मिली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले खेलने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की टीम भारत के सामने ज्यादा ने मैदान पर नहीं टिक सकी और 14 ओवर में महज 34 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 88 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यू चेट्री ने 16 रन, जबकि गोंगड़ी तृषा ने 19 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए थे, जबकि मन्नत कश्यप और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट झटके थे।

इन टीमों के खिलाफ नहीं निकला परिणाम

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली। हालांकि, लीग मुकाबले की बात करें तो सबसे पहला मैच हॉन्ग कॉन्ग के साथ था और इस मैच का परिणाम भी निकला था। लेकहन इसके बाद खेले गए भारत के तीन मैचों का परिणाम नहीं निकल सका। इसके बाद 15 जून क भारत का नेपाल से हुआ था। बारिश के बारण मैच नहीं हो सका। इसी तरह तीसरा मुकाबला 17 जून को पाकिस्तान से था। यह भी बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। इसके साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई और इस मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से था। लेकिन यह मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सका। इसके साथ ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। वहीं, बांग्लादेश की टीम लीग मुकाबले में तीन मैचों में से एक में जीत हासिल कर टॉप पर रही और सेमीफाइनल में पहुंची थी और सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article