क्रिकेट

नजम सेठी पीसीबी चेयरमैन बनने की रेस से हटे, जानिए क्या है वजह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 20, 2023, 10:15 AM IST

Najam Sethi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने बोर्ड के अध्यक्ष की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है। उन्होंने सोमवार को देर राज ट्विट कर यह जानकारी शेयर की।

Image

नजम सेठी। (फोटो- नजम सेठी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

PCB, Najam Sethi: पत्रकार से क्रिकेट प्रशासक बने नजम सेठी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया है। वे इस दौड़ से हट गए हैं। इसको लेकर उन्होंने सोमवार की देर रात सोशल मीडिया पर घोषणा की। उन्होंने नियुक्ति को लेकर सत्तारुढ़ गठबंधन के मुख्य दलों के बीच रानीतिक विवाद का हवाला दिया है। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा को हटाए जाने के बाद नजम सेठी को बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी।

अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए अच्छी नहीं

75 साल के नजम सेठी ने आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद की जड़ बनने की अनिच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि संघर्ष के कारण होने वाली अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए अच्छी नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि सभी को सलाम। मैं आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के विवाद की जड़ नहीं बनना चाहता हूं। इन परिस्थितियों में मैं पीसीबी की अध्यक्षता के लिए उम्मीदवार नहीं हूं। सभी हितधारकों को शुभकामनाएं।

21 जून को समाप्त होने वाला है कार्यकाल

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, नजम सेठी एक अंतरिम प्रबंधन समिति का नेतृत्व कर रहे थे, जो पिछले दिसंबर से बोर्ड को चल रहे हैं। लेकिन अब उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो जाएगा। ऐसा लग रहा था कि अंतरिम सेटअप समाप्त होने के बाद सेठी आगे बढ़ेंगे और बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में उनकी वापसर को लेकर अटकलें तेल हो गई थीं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article