क्रिकेट

Asia Cup 2023 promo: जारी हुआ एशिया कप का प्रोमो, देखें भारत और पाकिस्तान का ट्रेलर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 20, 2023, 01:16 PM IST

Asia Cup 2023 promo: 31 अगस्त से आगाज होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट का मंगलवार को प्रोमो जारी हुआ। इस वीडियो में भारत और पाकिस्तान के मैच की झलक साफ दिख रही है।

Image

एशिया कप के प्रोमो की झलक। (फोटो- स्टार स्पोर्ट्स के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Asia Cup 2023 promo: पाकिस्तान की मेजबानी में 31 अगस्त से एशिया कप का आगाज होगा। इसका खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दो जगह पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत का एक भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। एशिया कप की मेजबानी को लेकर काफी विवाद भी चल रहा था। लेकिन तारीख तय होने के बाद अब एशिया कप का प्रोमो भी जारी हो गया है। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया पर 45 सेकंड का वीडियो शेयर किया। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका के अलावा अन्य देशों के खिलाड़ी एक्शन में नजर आ रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान की दिखी झलक

स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी एशिया कप के भारत और पाकिस्तान की झलक देखने को मिली। इस वीडियो में भारतीय टीम के कप्ताप रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव के अलावा युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के बाबर आजम और श्रीलंक सहित अन्य देशों के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान में होंगे सिर्फ चार मैच

वनडे फॉर्मेट में होने वाले एशिया कप की मेजबानी भले ही पाकिस्तान के पास है। लेकिन पाकिस्तान में सिर्फ चार मैच खेले जाएंगे। जबकि अन्य नौ मैच सहित खिताबी मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत सहित पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेया, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम हिस्सा लेगी। इसके बाद इस साल के अंत में भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article