क्रिकेट

IND A vs SL A Match Live Streaming: रविवार को होगी वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, कब और कहां देखें फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

INDA vs SLA Match Live Streaming: ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेजबान श्रीलंका ए का सामना इंडिया ए से होगा।

Image

इंडिया ए और श्रीलंका ए लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

INDA vs SLA Match Live Streaming: श्रीलंका में खेले जा रहे है ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ए के सामने इंडिया ए की टीम होगी। श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान ए को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, जबकि भारत ने भी अपना आखिरी लीग मुकाबला अफगानिस्तान ए के खिलाफ ही जीता था। श्रीलंका ने 4 मैच में 3 मुकाबला जीतकर टॉप पर फिनिश किया था। यह मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार 10 बजे शुरू होगा और इसका टॉस 10.30 बजे होगा।

मजेदार होगी टक्कर

इससे पहले जब दोनों टीम लीग स्टेज में भिड़ी थी तो मुकाबला सुपर-ओवर तक गया था, जहां मेजबानी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। लेकिन मैच के बाद हुए विवाद के बाद पहली बार दोनों टीम भिड़ेगी और देखना दिलचरस्प होगा कि कैसे दोनों टीम रिएक्ट करती है। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

टाईम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध कृष्णा की रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी

कब होगा आईपीएल 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए का मैच (INDA vs SLA Match Date)

इंडिया ए और श्रीलंका एका मैच 30 मार्च यानी सोमवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए का मैच (INDA vs SLA Match Venue)

इंडिया ए और श्रीलंका एके बीच आज का मैच दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए का मैच (INDA vs SLA Match Timing)

इंडिया ए और श्रीलंका एके बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 10 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 9.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए का मैच (INDA vs SLA Match On Tv)

इंडिया ए और श्रीलंका एके बीच आज का मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (INDA vs SLA Match Live Streaming)

इंडिया ए और श्रीलंका एके बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीम-

भारत ए टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अशोक शर्मा।

श्रीलंका ए टीम: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगाथास मथुलन, विशेन हलंबगे, गरुका संकेत, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज। चमिका करुणारत्ने

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article