क्रिकेट

IND-W vs WI-W 2nd T20 Highlights: भारतीय टीम पर भारी पड़ी विंडीज की ये महिला खिलाड़ी, बड़ा स्कोर बनाकर टीम को दिलाई जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

IND-W vs WI-W 2nd T20 Highlights: वेस्टइंडीज महिला टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम को करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन टी20 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराकर कर लिया। हेले मैथ्यूज ने कप्तानी पारी खेली।

Image

विकेट लेने के बाद भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

IND-W vs WI-W 2nd T20 Highlights: भारतीय महिला टीम एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने में असफल रही। भारतीय महिला टीम को दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसी जीत के साथ विंडीज ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा।

नवी मुंबई के डीवॉय पाटील स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 160 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 26 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मंधाना ने खेली कप्तानी पारी

हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर रही स्मृति मंधाना ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 151.21 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 62 रन बनाई। वहीं, ऋचा घोष का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 17 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद टीम का कोई भी खिलाड़ी 20 का आंकड़ा नहीं दू सका। टीम के 7 खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी, डिआंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज और अफी फ्लेचर ने दो-दो विकेट चटकाए।

मैथ्यूज का दिखा ऑलराउंड प्रदर्शन

जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने अच्छी शुरुआत की टीम। टीम को पहला झटका 7वें ओवर की चौथी गेंद पर कियाना जोसेफ के रूप में लगी। जोसेफ ने 22 गेंदों पर का सामना किया और 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। हेले मैथ्यूज का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। दो विकेट चटकाने के साथ मैथ्यूज ने 47 गेंदों पर 17 चौके की मदद से 85 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, शमीन कैम्पबेले ने भी हेले मैथ्यूज का साथ निभाया। उन्होंने 26 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 29 रन की नाबाद पारी खेलीं। भारत की साइमा ठाकोर एक विकेट चटकाने में सफल रहीं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article