IND (India) vs WI (West Indies) 2nd ODI Match Timing Today 30 September 2026: मेहमान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम (India vs West Indies) आज तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने होंगी। सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के सामने उनकी एक ना चली। वेस्टइंडीज ने भारत को 296 रनों का बड़ा टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त अपने नाम कर ली। अब आज दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारतीय वनडे टीम की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज वनडे टीम की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है।
भारत-वेस्टइंडीज के ODI क्रिकेट में अब तक के आंकड़ेः टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 143 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इनमें टक्कर कांटे की रही है। भारत ने वेस्टइंडीज को 73 वनडे मैचों में मात दी है। जबकि, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत को 64 वनडे मुकाबलों में शिकस्त दी। इसके अलावा, दो मैच टाई रहे हैं और 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। मौजूदा वनडे सीरीज भारतीय जमीन पर खेली जा रही है। यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 63 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें 33 मैचों में मेजबान टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि, मेहमान कैरेबियाई टीम ने यहां 28 वनडे मैच जीते हैं। इस दौरान एक मैच टाई रहा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा? (India vs West Indies 2nd ODI Match Timing)
| कौन सा मैच | मैच वेन्यू | मैच का समय |
| भारत VS वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच | रांची | दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा |
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें? (Players To Watch Out For In IND vs WI 2nd ODI)
टीम इंडिया और मेहमान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में कई खिलाड़ी होंगे जिन पर निगाहें टिकी रहेंगी। भारत की बात करें तो पिछला मैच देखते हुए रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले शतकवीर विराट कोहली (Virat Kohli) से एक बार फिर फैंस रांची के मैदान पर बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे। उनके साथ पिछले मैच में शतक लगातने वाले कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी भी देखना दिलचस्प रहेगा। इसके अलावा, पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) रांची में भी अपनी फिरकी का कमाल दिखा सकते हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से फिर तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की बात करें तो उनकी तरफ से कप्तान शाई होप के अलावा पिछले मैच के शतकवीर ओपनर जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves), शानदार ऑलराउंडर रोस्टन चेज (Roston Chase) और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) और जेडन सील्स (Jayden Seales) से उनकी टीम को शुरुआती झटके देने की आस रहेगी।
वेस्टइंडीज और इंडिया की टीमें (West Indies And India Full ODI Squads)
टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, नमन धीर, औकिब नबी और यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स और आमिर जांगू।
आज कैसा होगा रांची का मौसम? (Ranchi Weather Today)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच धोनी के गढ़ यानी रांची में खेला जाना है। आइए यहां के मौसम की बात भी कर लेते हैं। रांची में आज अच्छी बात ये है कि फैंस को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा क्योंकि बारिश का फिलहाल कोई अनुमान नहीं है। यहां उमस बहुत रहने वाली है इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।
