क्रिकेट

IND vs WI Day 2 Highlights: दूसरे दिन भी नाबाद हैं यशस्वी, भारत ने ली 162 रन की बढ़त

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 14, 2023, 02:42 AM IST

IND vs WI Day 2 Highlights: भारत और वेस्टइंडीड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से रोहित और जायसवाल ने शतक जड़ा।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट
  • वेस्टइंडीज की पारी 150 पर सिमटी
  • भारत इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में

IND vs WI Day 2 Highlights: डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली अब भी नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल 143 और विराट कोहली 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी की तुलना में 162 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले भारत ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 80 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 229 रन जोड़े।

भारत की पारी

भारत की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के रुप में नई ओपनिंग जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 229 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। जायसवाल ने 215 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की तो रोहित ने 220 गेंद पर शतक जड़ा। वह शतक बनाने के अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें अथानाजे ने 103 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गिल केवल 6 रन ही बना पाए। उन्हें वारिकेन ने आउट किया।

इससे पहले भारत की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कमजोर वेस्टइंडीज की टीम केवल 150 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का आलम ये रहा कि सर्वाधिक 47 रन की पारी डेब्यूटांट अथानाजे के बल्ले से निकली। इसके अलावा कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने 20 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सभी ने निराश किया।

एक बार फिर चले अश्विन और जडेजा

हमेशा की तरह एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने भारत के लिए शानदार काम किया। अश्विन ने 5 तो रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। इस दौरान अश्विन ने अपने 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट का आंकड़ा भी छुआ और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 33वीं बार 5 विकेट हासिल किया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article