क्रिकेट

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी श्रीलंका टीम

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा।

Image

भारत बनाम श्रीलंका (साभार-ICC)

भारत का श्रीलंका दौरा आज से शुरू हो रहा है। 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ ही टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी। रोहित-विराट के जाने के बाद टीम इंडिया पहली बार किसी बड़ी टीम के खिलाफ उतरेगी। इसके साथ ही गौतम गंभीर का टीम इंडिया के साथ कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका टॉस का समय (IND vs SL Toss Time)

भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

भारत बनाम श्रीलंका टॉस की जगह (IND vs SL Toss Venue)

भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज का मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका आज का टॉस किसने जीता (IND vs SL Toss Win Today)

भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज का मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article