क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20 Dream11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की बेस्ट ड्रीम-11 टीम यहां चुनिए

IND vs SA 3rd T20 Dream11 Prediction Today Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और अहम मुकाबला बुधवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सूर्या एंड कंपनी की कोशिश होगी कि वह इस मुकाबले में बल्लेबाजी में सुधार करे और सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करे।

Image

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की ड्रीम-11 प्रेडिक्शन

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच आज
  • दोनों टीमें सीरीज सील करने का प्रयास करेंगी
  • फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है सीरीज

IND vs SA 3rd T20 Dream11 Prediction Today Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात 8.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला सुपरस्पोर्ट सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा जहां तेज गेंदबाजों के लिए मदद मौजूद है। ऐसे में भारतीय टीम को पिछले मैच की गलतियों से बचना होगा। खासतौर से ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो पिछली दो पारियों से नाकाम रहे हैं।

दोनों टीम की बैटिंग और बॉलिंग (IND vs SA Dream11 Prediction Today Match in Hindi)

साउथ अफ्रीका की बैटिंग और बॉलिंग की बात करें तो अब तक एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए हैं। जेराल्ड कोएट्जे को छोड़ दें तो मार्को यान्सेन केवल 2 ही विकेट ले पाए हैं। जहां एक तरफ वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई लगातार विकेट ले रहे हैं वहीं दूसरी तरफ केशव महाराज जैसे गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरस रहे हैं। बल्लेबाजी में सैमसन को छोड़कर कोई भी प्रभावी नजर नहीं आया है।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी (IND vs SA T20i Head to Head Today Match)

हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। फटाफट क्रिकेट में दोनों टीमें अब तक 29 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 16 मुकाबला भारत के नाम रहा है। 12 मुकाबला साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहा है जबकि एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। हालांकि, स्थिति और वेन्यू के आधार पर दोनों टीम एक चौराहे पर खड़ी है और एक बेहतरीन मुकाबला फैंस को देखने मिल सकता है। मैच से पहले आइए ड्रीम इलेवन टीम चुनते हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका ड्रीम इलेवन टीम (IND vs SA Dream 11 Team Prediction Today Match)

विकेटकीपर- संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन

बैटर- सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स,

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, मार्को यान्सेन, अभिषेक शर्मा

गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जेराल्ड कोएट्जे, यश दयाल

भारत-साउथ अफ्रीका ड्रीम इलेवन टीम-2 (IND vs SA Dream 11 Team Today Match in Hindi)

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन

बैटर- सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, मार्को यान्सेन, अभिषेक शर्मा

गेंदबाज- केशव महाराज, रवि बिश्नोई, जेराल्ड कोएट्जे, मार्को यान्सेन

IND vs SA Dream11 Prediction: तीसरे T20 मैच के लिए संभावित ड्रीम इलेवन टीम

कैटेगरीप्लेयर नाम (ड्रीम इलेवन टीम-1)प्लेयर नाम (ड्रीम इलेवन टीम-2)
विकेटकीपरसंजू सैमसन, हेनरिक क्लासेनहेनरिक क्लासेन
बैटरसूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्ससूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा
ऑलराउंडरहार्दिक पांड्या, मार्को यान्सेन, अभिषेक शर्माहार्दिक पांड्या, मार्को यान्सेन, अभिषेक शर्मा
गेंदबाजवरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जेराल्ड कोएट्जे, यश दयालकेशव महाराज, रवि बिश्नोई, जेराल्ड कोएट्जे, मार्को यान्सेन

भारत vs साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच का विवरणभारतसाउथ अफ्रीकाबिना परिणाम
कुल मुकाबले (T20I)16121

IND vs SA 3rd T20 Match Today: पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

विवरणजानकारी
मैच का स्थानसुपरस्पोर्ट सेंचुरियन
मैच शुरू होने का समयरात 8:30 बजे (भारतीय समय)
लाइव स्ट्रीमिंगआधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (जैसे Hotstar, Jio TV)

दक्षिण अफ्रीका और भारत की टी20 टीमें (India and South Africa T20 Squads)

IND Vs SA T20 3rd T20खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका टी20 टीमएडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स, जेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स
भारत टी20 टीमसूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, यश दयाल, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, रवि बिश्नोई
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article