IND VS SA 3rd T20 Highlights : तीसरे टी20 में भारत के माथे पर लगा विजय तिलक, सीरीज में हासिल की 2-1 की अजेय बढ़त
IND बनाम SA, IND VS SA 3rd T20 Highlights Full Scorecard in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20ई मैच में द.अफ्रीका को 11 रनों से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। आइए जानते हैं मैच का स्कोरकार्ड और टॉप हाइलाइट्स
IND vs SA 4th T20 Live Score: यहां देखिए चौथे टी20ई मैच की पल-पल की अपडेट
IND बनाम SA 3rd T20i Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका की टीम को तीसरे टी20ई मैच में 11 रनों से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही टीम ने चार मैचों की टी20ई सीरीज में 2-1 की बराबरी कर ली है। सेंचुरियन में खेले गए मैच में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा लेकिन आखिरी में भारतीय टीम ही विजय रही। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं इसके जवाब में द.अफ्रीका की टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन केवल 208 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी 3 बड़े विकेट झटके।
IND vs SA 4th T20 Live Score: यहां देखिए चौथे टी20ई मैच की पल-पल की अपडेट
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सैमसन को मार्को जानसेन ने नीचे की ओर जाती गेंद पर आउट किया । पहले मैच में शतक जमाने वाले सैमसन लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके ।इसके बाद हालांकि अभिषेक और तिलक ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव भी बना दिया ।अभिषेक ने आठ मैचों से चले आ रहे खराब फॉर्म को अलविदा कहते हुए उम्दा पारी खेली। उनका तिलक वर्मा ने भी दमदार साथ निभाया। बाईस वर्ष के तिलक ने अपनी 57 रन की पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाये । उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। तिलक ने 51 गेंदों पर शतक जड़ा। इसके चलते भारत ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया।
IND Vs SA 3rd T20 Match Live Cricket Score Streaming and TV Telecast: Watch Here
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs SA 3rd T20i Playing XI)
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
द.अफ्रीका (प्लेइंग 11): रियान रिकेलटन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs SA 3rd T20 Squad Today Match)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक। आवेश खान, यश दयाल.
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स।
मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।
